छत्तीसगढ़

CG – वर्ष 2015-16 बीआरसी समन्वयक सरायपाली ललित कुमार साहू का कार्यकाल में वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में होगी जाँच पढ़े पूरी ख़बर

सरायपाली//मामला जिला महासमुन्द के कार्यालय विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र, समग्र शिक्षा सरायपाली का है। बता दें आवेदक पुरूषोत्तम प्रधान ने कार्यालय विकासखण्ड स्रोत केन्द्र समग्र शिक्षा सरायपाली में सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 तहत् अलग-अलग आवेदन कर शैक्षणिक सत्र/वर्ष 2015-16 में कार्यालय विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र, समग्र शिक्षा सरायपाली को कौन-कौन से कितनी-कितनी राशि प्राप्त हुआ, अलग-अलग मदवार जानकारी और विभिन्न मदों में प्राप्त राशि का खर्च/व्यय विवरण के साथ, बिल वाउचर, कैश बुक, लेजर एवं खर्च/व्यय सम्बन्धित समस्त दस्तावेजों की सत्यप्रमाणित प्रतिलिपि जानकारी चाहीं गई थी। सत्यप्रमाणित प्रतिलिपि जानकारी प्राप्त होने पश्चात् समस्त दस्तावेजों को आवेदक पुरूषोत्तम प्रधान ने जाँच-पड़ताल प्रारंभ किया, प्राप्त दस्तावेजों में शैक्षणिक सत्र/वर्ष 2015-16 में कार्यालय विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र, समग्र शिक्षा सरायपाली को विभिन्न मदों से राशि का व्यय/खर्च में अनेक झोलझाल प्रतित हुआ, उक्त दस्तावेजों की छायाप्रति संलग्न कर आवेदक ने माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, माननीय राज्यपाल छत्तीसगढ़, माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, माननीय लोकायुक्त छत्तीसगढ़ लोक आयोग, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़, प्रबंध संचालक राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़, आयुक्त संभाग रायपुर छत्तीसगढ़, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर छत्तीसगढ़, कलेक्टर जिला महासमुन्द (छ.ग.), जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जिला महासमुन्द (छ.ग.), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरायपाली को दिनांक 16/09/2025 को पूर्व समन्वयक विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र राजीव गांधी शिक्षा मिशन सरायपाली (बीआरसीसी सरायपाली) ललित कुगार साहू के द्वारा पद का दुरुपयोग कर वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार करने के सम्बन्ध में अनेक बिन्दुओं में लिखित शिकायत किया, जिसके सम्बन्ध में कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर (छ.ग.) आदेश क्रमांक/सतर्कता/जांच/एफ-490 MSMD/2025/445 रायपुर 22/09/2025 के अनुसार संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग-रायपुर (छ.ग.) के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द को आदेश कर शिकायतकर्ता पुरूषोत्तम प्रधान के आवेदन संदर्भ संदर्भित पत्र सह 21 पृष्ठीय दस्तावेज संलग्न कर अग्रेषित है। संदर्भित पत्र सह सहपत्र की जांच कर जांच प्रतिवेदन अपने स्पष्ट अभिमत सहित इस कार्यालय को दिनांक 29/09/2025 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया है। इसी आदेश के परिपालन में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द (छ.ग.) आदेश क्रमांक/5422/शिकायत/जांच/2025 महासमुन्द दिनांक 26/09/2025 के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द के व्दारा सी.एल. पुहुप प्राचार्य शा.उ.मा.वि. केजुआ विकासखण्ड सरायपाली, देवनारायण दीवान सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरायपाली एवं रोहित मुन्ना सहायक ग्रेड 02 सेजेश सरायपाली को जाँच दल गठित कर पूर्व समन्वयक विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र, राजीव गांधी शिक्षा मिशन सरायपाली ललित कुमार साहू के व्दारा पद का दुरुपयोग कर वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार करने के सबंधी शिकायत की जांच कर जांच प्रतिवेदन एवं अभिमत 03 दिवस में उपलब्ध कराने हेतु आदेशित किया गया।

इसी शिकायत सम्बन्ध में कार्यालय आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर के आदेश क्रमांक/2434/आयु./विकास /न.क्र.63/2025 रायपुर दिनाँक 24/09/2025 के अनुसार कलेक्टर जिला महासमुन्द (छ.ग.) को पत्र भेजकर पूर्व समन्वयक विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र, राजीव गांधी मिशन सरायपाली (बी.आर.सी.सी. सरायपाली) ललित कुमार साहू के व्दारा पद का दुरुपयोग कर वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार करने संबंध में। उक्त आवेदन में उल्लेखित बिन्दुओं के संबंध में जांच किया जाकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करने हेतु। लिखित पत्र भेज गया। अब दिलचस्प यह कि शिकायत के सम्बन्ध में जाँच में निकलकर क्या सामने आती है और क्या कार्यवाही होगी।

Related Articles

Back to top button