छत्तीसगढ़

CG – साल 2025-26 का संपत्ति कर जमा किये जगदलपुर जल कर सभापति सुरेश गुप्ता…

साल 2025-26 का संपत्ति कर जमा किये जगदलपुर जल कर सभापति सुरेश गुप्ता

जलकर सभापति सुरेश गुप्ता ने दिया साल 2025-26 का संपत्ति कर

जगदलपुर। करो को सरकार के लिए राजस्व के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है।सोमवार को जगदलपुर के जलकर सभापति सुरेश गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक मुश्त संपत्ति का भुगतान किया। जो नगर पालिका निगम के वित्तीय वर्ष 2025-26 मे संपत्ति कर देने वाले बने। संपत्ति कर जमा करने के साथ-साथ जलकर सभापति ने निर्धारित समयवधि मे करो (टेक्स) का भुगतान कर छूट का लाभ भी प्राप्त किये। सोमवार को राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, कुलदीप पाणिग्रही, सुशील पांडे के नेतृत्व मे संपत्ति कर जमा किये।

जलकर सभापति सुरेश गुप्ता ने कहा सभी संपत्ति कर पटाये और मिलने वाले छूट का लाभ ले। हम सभी समय से पहले संपत्ति कर जमा करें। जिससे हम सभी को टेक्स का लाभ मिल सके।

वित्तीय वर्ष 2025–26 मे 01 अप्रैल 2025 से 31 मई 2025 तक संपत्ति कर जमा करने पर 06.25 प्रतिशत की छूट दी गई है. 01 जून 2025 से 31 जुलाई 2025 तक संपत्ति कर जमा करने पर 05 प्रतिशत की छूट दी गई है. 01 अगस्त 2025 से 30 सितंबर 2025 तक संपत्ति कर जमा करने पर 04 प्रतिशत की छूट दी गई है एवं 01 अक्टूबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक संपत्ति कर जमा करने पर 02 प्रतिशत की छूट नगर निगम द्वारा दी गई है।

नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 137 के अंतर्गत मात्र चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक मुस्त संपत्ति कर का भुगतान करने पर छूट दी गई है।

इस अवसर पर निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, विनय श्रीवास्तव, कुलदीप पाणिग्रही, सुशील पांडे, अभय दीक्षित सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button