मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – आपको एक बार प्रभु प्राप्ति का मौका मिला है और आप चार दिन के सुख में मस्त हो गए हो…

On: February 8, 2025 11:26 AM
Follow Us:
---Advertisement---

आपको एक बार प्रभु प्राप्ति का मौका मिला है और आप चार दिन के सुख में मस्त हो गए हो

मेहनत – ईमानदारी से कमा के खाने से भजन में भी रुचि होती है

उज्जैन। विश्व विख्यात निजधामवासी बाबा जयगुरुदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी, वक्त गुरु परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने जोधपुर जिले के दईजर स्थित बाबा जयगुरुदेव आश्रम पर दिए सतसंग में बताया मनुष्य के जीवन में कर्मों के अनुसार सुख और दुःख का चक्र लगा रहता है। जिस तरह से कोई धनवान, अपने प्रारब्ध के अनुसार सुख को भोगता है, वैसे ही गरीब आदमी भी तो दुःखी है। वो कर्मों के अनुसार गरीबी पाता है और दुःख झेलता है। उसको तो रोटी का इंतजाम करना है, तो वो मेहनत मजदूरी करता है।

जब खाने का इंतजाम कर लेता है, तब उसकी भजन में भी रुचि होती है। जिन्हें सभी सुख-सुविधाएं हैं, वे तो दोनों काम कर सकते हैं। वे इसे जल्दी कर सकते हैं, आसानी से कर सकते हैं क्योंकि इच्छा करेंगे, तो समय पर भोजन मिल जाएगा। जो दिन में कमाता है और रात को खाता है, उसको दिन में मजदूरी करना जरूरी है। जिन्हें बगैर कुछ किए भोजन मिल सकता है, वे तो भजन में ज्यादा समय दे सकते हैं। इस चीज को समझने की जरूरत है। आज का मनुष्य मौत को भूल रहा है। इसी चार दिन के सुख में मस्त हो गया है। जैसे कहते हैं –

“चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात।”

अपना असला काम क्या है ?

यह धन, दौलत, इज्जत कमाना असला काम नहीं है। घर कोठी बनाकर के चले गए, अब वहां रहने वाला कोई दूसरा है। जहां कोई नहीं वहां पशु-पक्षी चूहे रहते, कुत्ता-बिल्ली सोते हैं। बुढापे के लिए खूब जमा किया लेकिन जवानी में ही शरीर छूट जाता है। यहां कोई भी चीज अपने काम आने वाली नहीं है। अपना असला काम क्या है? इस शरीर को चलाने वाली शक्ति जीवात्मा को परमात्मा तक पहुंचा दिया जाए। इस दु:ख के संसार में कोई सुखी नहीं। घर-घर में बीमारी, लड़ाई, झगड़ा वैमनस्यता है, यह खत्म हो जाए। भगवान को प्राप्त कर लिया जाये, जिसके लिए यह मनुष्य शरीर मिला है, फिर यहां दुःख टेंशन झेलने के लिए दुबारा न आना पड़े।

बीमारी व तकलीफों में आराम देने वाला नाम “जयगुरुदेव”

किसी भी बीमारी, दुःख, तकलीफ, मानसिक टेंशन में शाकाहारी, सदाचारी, नशामुक्त रहते हुए जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव की ध्वनि रोज सुबह-शाम बोलिए व परिवार वालों को बोलवाइए और फायदा देखिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जयगुरुदेव बाबा उमाकान्त द्वारा ग्वालियर में जीते जी देवी-देवताओं के दर्शन का रास्ता नामदान की अमृत वर्षा…

कुछ दिनों के लिए और किसी विशेष काम के लिए, यह मानव शरीर रूपी मंदिर आपको मिला है – बाबा उमाकान्त महाराज

नवरात्र के समय शरीर के पांचों तत्वों में बदलाव होता है और इसका असर शरीर पर पड़ता है – बाबा उमाकान्त महाराज

सन्तमत के समरथ सन्तों के जीव इस नवरात्र के मुहूर्त में साधना करेंगे तो उनको भी मार्गदर्शन मिल जाएगा – बाबा उमाकान्त महाराज

विदेश की बात तो छोड़ो, विदेश में तो तबाही मचेगी – बाबा उमाकान्त महाराज

TEXMAS मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, कपड़ा व्यापारियों से व्यापार और निवेश को लेकर की अहम चर्चा…