CG – युवक ने बीएसएनएल टावर से कूदकर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस…..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने बीएसएनएल टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक मानसिक रूप से तनाव में था। मृतक का नाम आकाशा चंद्रिका पुरे 21 वर्ष निवासी नंदिनी नगर के सड़क नंबर 6 मकान नंबर 3 ए. टाउनशिप में रहता था। मृतक युवक डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर का छात्र था।
थाना नंदिनी नगर क्षेत्र के बीएसपी अस्पताल के पीछे स्थित टाउनशिप क्षेत्र में एक युवक ने टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे 21 वर्ष के रूप में की।
शुरूआती जांच में पाया गया कि आकाश चंद्रिका पुरे की वाहन आत्महत्या से एक दिन पहले दीवार से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई थी। वाहन क्षतिग्रस्त होने की वजह से वो मानसिक तनाव में चला गया था।
मृतक डर गया था कि अगर उसके परिजनों को पता चलेगा तो उसे काफी डांट-फटकार लगाएंगे। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक इसी डर से बीएसएनएल टावर में चढ़ गया और वहां से कूदकर आत्महत्या कर लिया। मृतक युवक डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा था।
फिलहाल, घटना का कारण अभी वाहन क्षतिग्रस्त होने के कारण मानसिक तनाम व डर की बात सामने आई है। मृतक युवक का नाम आकश चंद्रिका पुरे 21 वर्ष निवासी सड़क नंबर 6 मकान नंबर 3 ए टाउनशिप नंदिनी नगर दुर्ग है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।



