CG – शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने गया जोंधरा का युवक लापता, 6 दिनों से SDRF और 3 जिलों की पुलिस कर रही तलाश परिवार का रों रों कर बुरा हाल पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//जिले के मस्तूरी के पचपेड़ी तहसील के जोंधरा से लगे नदी की उस पार पंडरिया साइड में 23 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने के दौरान तेज बहाव में बहकर जोंधरा निवासी सुखदेव केंवट, पिता स्व. ब्यास नारायण केंवट पानी में बह कर लापता हो गया।
परिजनों के अनुसार सुखदेव हाथ में जाली लपेटकर नदी किनारे मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान जाली पत्थर में फंस गई। उसे निकालने के लिए सुखदेव पानी में उतरा और तेज बहाव की चपेट में आ गया। प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार उसने दो बार अपने आप कों तेज बहाव से बचाने का प्रयास किया औऱ पानी तेज बहाव से लड़ते हुए अपने सिर कों बाहर निकाल कर सांस लिया पऱ तीसरी बार नहीं सिर बाहर नहीं आ सका हादसे के बाद से उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि एसडीआरएफ कों जाल जरूर मिला है पऱ युवक की तलास अब भी जारी है।
3 जिले और NDRF की टीम जुटी तलाश में…
घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार और बिलासपुर जिले की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही बलौदा बाजार और बिलासपुर से SDRF की टीम ने भी 3 दिनों तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान तीनों जिलों के थाना प्रभारी भी रेस्क्यू के दौरान मौजूद रहे।
लेकिन लगातार प्रयासों के बाद भी अभी तक नहीं मिल पाया है…
परिवार को बेटे के शव का इंतजार…
पीड़ित परिवार अपने होनहार बेटे का इंतजार कर रहा है। वहीं पचपेड़ी थाना प्रभारी ने जोंधरा के युवा जनप्रतिनिधि विष्णु केंवट को आश्वासन दिया है कि जल्द गोताखोरों को बुलाकर फिर से सघन तलाशी कराई जाएगी।




