छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी से कोरबा जा रहें युवा कांग्रेस के नेता दुर्घटना के हुए शिकार ढालू अग्रवाल और राहुल राय की मौत अन्य अपोलो में भर्ती पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर जिले के मस्तूरी निवासी विराट अग्रवाल राहुल राय मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोला राम साहू व ड्राइवर अपनी कार से अपने किसी निजी दोस्त के शादी में शामिल होनें कोरबा जा रहें थे और कोरबा पहुंचते पहुंचते गाड़ी संख्या CG10 BF 9922 दुर्घटना का शिकार हो गई बताया जाता है की यह घटना रास्ते की वजह से हुई है नये बन रहे सिक्स लेन जो कही कही अभी अधूरी अवस्था में है और ऐसे ही एक जगह पर इन मस्तूरी के युवको की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई है चश्मदीदो की माने तो मौक़े पर ही राहुल राय और विराट (ढालू) अग्रवाल की मौत हो गई थी वही भोला साहू व अन्य का अपोलो में इलाज जारी है जो अब खतरे से बाहर बताए जा रहें है, बताते चलें की ड्राइवर कों अँधेरे के वजह से गढ्ढा नजर नहीं आया और जब तक संभल पाते गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई थी और गाड़ी के अंदर चीख पुकार मच गई थी दुर्घटना कितनी भयानक थी इस बात का अंदाजा आप गाड़ी कों देख कर लगा सकते है जो पूरी तरह से छत्तीग्रस्त हो गई है। यह घटना तक़रीबन रात 10:30 की बताई जा रही है ये सभी मस्तूरी के निवासी बताए जा रहें है जो बिलासपुर के छाबड़ा पैलेस में भी किसी करीबी के शादी में शामिल होकर कोरबा के लिए निकले थे।

Related Articles

Back to top button