CG – ऑपरेशन सिंदूर के बीच छत्तीसगढ़ में 22 नक्सली ढेर : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, हथियारों का जखीरा बरामद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी…..

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन कर्रेगुट्टा में सुरक्षाबलों ने अब तक की सबसे बड़ी सफलता दर्ज की है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, 22 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है।
कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर ऑपरेशन में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। यहां जवानों ने आज यानी बुधवार को 22 नक्सलियों को मार गिराया है। CRPF के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। अभी भी नक्सलियों के साथ रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है। वहीं बताया जा रहा है कि, मरने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। बड़ी संख्या में गोला-बारूद, विस्फोटक (CG Naxal Encounter) सामग्री, ऑटोमेटिक हथियार, और कई नक्सली दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
CRPF, STF, कोबरा और DRG के जवान ऑपरेशन में शामिल है। दिल्ली से CRPF के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। वहीं ADG नक्सल ऑप्स, CRPF IG और बस्तर IG भी ऑपरेशन पर नजर रखे हुए हैं। जानकारी के अनुसार DRG, कोबरा, CRPF और STF की टीमें लगातार नक्सलियों को जवाब दे रही हैं।