CG:अकोला स्कूल की प्रधान पाठिका हिमकल्याणी सिन्हा ने दी सैगोना स्कूल को सौगात.. दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में अपने पूर्व शाला शासकीय प्राथमिक शाला सैगोना को 4×6 फिट का ग्रीन/व्हाइट बोर्ड, डस्टर, मार्कर पेन प्रदान किये
साजा विधानसभा क्षेत्र

बेमेतरा :साजा विकास खंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला अकोला की प्रधान पाठक हिम कल्याणी सिन्हा दीपावली पर्व के उपलक्ष में अपने पूर्व शाला शासकीय प्राथमिक शाला सैगोना को 4×6 फिट का ग्रीन/व्हाइट बोर्ड, डस्टर, मार्कर पेन प्रदान की। बता दे की नवरात्रि पर्व में सैगोना के ग्रामवासी हिम कल्याणी सिन्हा के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किए थे जिसमें हिम कल्याणी सिन्हा 5000 रु. की राशि शाला को भेंट की घोषणा की थी उसी राशि से बच्चों के लिए उपयोगी ग्रीन बोर्ड शाला को प्रदान की। प्रधान पाठक हिम कल्याणी सिन्हा 2007 से 2024 तक 17 वर्ष तक प्राथमिक शाला सैगोना में सहायक शिक्षक के पद पर कार्य की है एक साल पहले पदोन्नति में अकोला स्कूल आयी है। शिक्षिका पहले भी शाला में समर्पित भाव से बच्चों के हित में निरंतर कार्य की है, इससे पहले भी शिक्षिका सैगोना स्कूल में स्वयं के व्यय से कक्षा में टाइल्स लगवाई है 10 हजार का खिलौना कार्नर बनावाई है। तीन ग्रीन मेट, स्मार्ट शाला हेतू 10,000 रु. की राशि प्रदान की है, दूसरे शाला चले जाने के बावजूद पूर्व शाला को 43 इंच की स्मार्ट टी. वी. और ग्रीन/ व्हाइट बोर्ड प्रदान की है इस अवसर पर सहायक शिक्षक रश्मि बंजारे, सोनल नामदेव, लक्ष्मी बंजारे, सफाई कर्मचारी पीरेंद्र वर्मा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चम्पेश्वर वर्मा, उपाध्यक्ष टीकाराम साहू, शिक्षाविद संदीप सिन्हा, समाज सेवी कुलदीप सिन्हा, नीलिमा वर्मा, डिकेश वर्मा उपस्थित रहे सभी हिमकल्याणी सिन्हा के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद प्रेषित किए