जिला समाचारबेमेतरा जिला

बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व विधायक के नेतृत्व में बेमेतरा कलेक्ट्रेट का घेराव 9 फरवरी

बेमेतरा कलेक्ट्रेट का घेराव

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा

7000885784

बेमेतरा :​बेमेतरा में आगामी 9 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा हैपूर्व विधायक आशिष छाबड़ा और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से VB GRAM G विधेयक को वापस लेने और मनरेगा (MGNREGA) को उसके पुराने स्वरूप में बहाल करने की मांग को लेकर किया जा रहा है मनरेगा के मूल स्वरूप की बहाली और नए विधेयक का विरोध पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा का कहना है कि केंद्र सरकार नए कानूनों के जरिए मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच रही है।कांग्रेस का दावा है कि सरकार का यह कदम सीधे तौर पर गरीब मजदूरों के रोजगार और उनकी आजीविका पर प्रहार है

​आशीष छाबड़ा (पूर्व विधायक) का बयान:
​”केंद्र सरकार इस नए कानून के माध्यम से मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को कमजोर कर रही है। यह मजदूरों के हक की लड़ाई है और जब तक सरकार इस जनविरोधी फैसले को वापस नहीं लेती, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।”

Related Articles

Back to top button