CG:बेमेतरा जिला साहू समाज का बड़ा फैसला: समानांतर संगठन से जुड़े दर्जनों सदस्य निष्कासित, एकता पर दिया जोर…जिला साहू संघ की अहम बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय,
नवमनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान, गांव-गांव परिवार संस्कार अभियान चलाने का संकल्प

संजू जैन जिला संवाददाता 7000885784
बेमेतरा। जिला साहू संघ बेमेतरा ने संगठनात्मक अनुशासन और समाज की एकजुटता को सर्वोपरि बताते हुए समानांतर संगठन से जुड़े दर्जनों सदस्यों की प्राथमिक एवं आजीवन सदस्यता समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। स्थानीय साहू सदन में जिला अध्यक्ष नारद साहू की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह, परिवार संस्कार कार्यशाला एवं जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, संरक्षक मंडल, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि समाज विरोधी गतिविधियों, संगठन को विभाजित करने के प्रयास और समानांतर संगठन के संचालन को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और अनुशासन भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जिला साहू संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि समानांतर संगठन से जुड़े लगभग 20 लोग पूर्व में लिखित आवेदन देकर संगठन की मुख्यधारा में लौट चुके हैं। ऐसे सदस्यों की सदस्यता समाप्त नहीं की गई है तथा उन्हें समाज के नियमित सदस्य के रूप में स्वीकार किया गया है।
बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया। सम्मानित होने वालों में रीना देवी साहू, हनुमत साहू, देवसिंह साहू, केशव साहू, प्रवीण साहू, जितेंद्र साहू तथा मोतीलाल साहू प्रमुख रूप से शामिल रहे।
=समाज को बांटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा समानांतर संगठन बनाकर समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने तथा संगठन की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। इस पर वरिष्ठजनों ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि समाज किसी भी कीमत पर विभाजनकारी गतिविधियों को स्वीकार नहीं करेगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऐसे लोगों की प्राथमिक एवं आजीवन सदस्यता समाप्त कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से अलग किया जाए। इसके साथ ही सभी तहसील अध्यक्षों एवं क्षेत्रीय इकाइयों को निर्देश जारी किए गए कि निष्कासित सदस्यों को समाज के किसी भी आधिकारिक कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाएगा और न ही उन्हें किसी सामाजिक दायित्व में शामिल किया जाएगा।
=गांव-गांव चलेगा परिवार संस्कार अभियान
बैठक में जिला अध्यक्ष नारद साहू, उपाध्यक्ष रेखराम साहू एवं श्रीमती नूतन साहू, संगठन सचिव माधोराम साहू एवं तारकेश्वरी साहू, महासचिव देवेंद्र साहू, बेनूराम साहू तथा कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू ने परिवार संस्कार अभियान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को सामाजिक संस्कारों और परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार अगस्त माह में जिला एवं तहसील स्तर पर तथा सितंबर माह में सभी परिक्षेत्रों और गांवों में परिवार संस्कार कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया, ताकि समाज में पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सके।
=नवमनोनीत पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
बैठक में जिला साहू संघ की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान भी किया गया। जिला अध्यक्ष नारद साहू ने संरक्षक पंचराम साहू, रामकुमार साहू, सलाहकार मंडल के डॉ. मिलाप साहू, नारायण साहू, रामसेवक साहू, चोवाराम साहू, सेवाराम साहू, कार्यकारी अध्यक्ष गौकरण साहू, हरीश साहू, पंच राम साहू धनौरा, भीखम साहू, छेदीलाल साहू, दुकलहा राम साहू, डोशन साहू, उपाध्यक्ष दुर्गेश्वरी साहू, गोपाल साहू, छोटेलाल साहू, ओंकार साहू, संगठन सचिव बुलाक साहू, उमेश्वरी साहू, बोधन साहू, पंचू साहू, प्रचार सचिव संतोष साहू, ज्योति साहू, चित्रसेन साहू, भुनेश्वर साहू, संयुक्त सचिव कमल साहू, लाला साहू, मेहत्तर साहू, शिव साहू सहित विभिन्न प्रकोष्ठों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
=वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को बनाया सम्मानित सदस्य
महासचिव बेनूराम साहू एवं देवेंद्र साहू ने बताया कि समाज ने पूर्व गृह मंत्री एवं सांसद ताम्रध्वज साहू, विधायक दीपेश साहू, विधायक ईश्वर साहू, दीपक ताराचंद साहू, थानेश्वर साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, ललिता साहू, कविता साहू, सुनीता साहू तथा टी.आर. साहू सहित समाज के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।
बॉक्स : इन सदस्यों की सदस्यता समाप्त
जिला साहू संघ बेमेतरा की कार्यकारिणी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशों के अनुरूप समानांतर संगठन से जुड़े गेंदराम साहू (पूर्व जिला अध्यक्ष, श्यामपुर कांपा), शत्रुघ्न साहू (बेमेतरा), सुरेश साहू (बोड़), मनमोहन साहू (हरदास), उमाशंकर साहू (डोंगीतराई), गंगाराम साहू (लालपुर), चंद्रशेखर साहू (बोरतरा), अंतराम साहू (बरगा), प्रमोद साहू (किरीतपुर), टिकेराम साहू (रौद्रा), तखतराम साहू (बरगा), श्यामलाल साहू (भेड़नी), गुहाराम साहू (भेंडरवानी), मुकेश कुमार साहू (बेमेतरा), सुषमा साहू (बेमेतरा), अनीता साहू (बेमेतरा), आनंद प्रकाश साहू, अशोक साहू (सोंचिरैया), नंदकुमार साहू (जेवरा-एन), लच्छीराम साहू (भरदा), गिरधर साहू (श्यामपुर कांपा), गंगाधर साहू (श्यामपुर कांपा), नेतराम साहू (सोंचिरैया), धनीराम साहू (सेमरिया), करण साहू (घोटवानी), बलदाऊ साहू (परसबोड़), हेमराम साहू (सेमरिया) तथा राजकुमार साहू की प्राथमिक एवं आजीवन सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया। समाज ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इन्हें किसी भी आधिकारिक सामाजिक कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाएगा और न ही अतिथि अथवा प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया जाएगा।



