छत्तीसगढ़

CGPSC ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा का इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन स्थगित, 265 पदों के लिए होना था दस्तावेज सत्यापन…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना जारी की है। 20 विभागों के 265 पदों के लिए होने वाले दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार को स्थगित कर दिया है। यह प्रक्रिया पहले 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जानी थी। आयोग ने स्थगित करने का कारण अपरिहार्य बताया है और नई तारीखों की सूचना बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने की बात कही गई है।

आयोग ने स्थगन को बताया ‘अपरिहार्य कारण’

जारी ताजा सूचना में CGPSC ने यह नहीं बताया है कि दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार स्थगित करने का संबंध मूल्यांकन को लेकर उठी आपत्तियों से है या नहीं। आयोग ने सिर्फ इतना कहा है कि पूर्व में जारी कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जा रहा है। नई तारीखों की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर पृथक से जारी की जाएगी।

बता दें कि राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 20 विभागों के कुल 265 पदों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार 20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होना था।

नई तारीखों का ऐलान बाद में

आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की नई तारीखें अलग से जारी की जाएंगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपडेट देखते रहना होगा।

Related Articles

Back to top button