CG – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री प्रहलाद रजक का हुआ आगमन शाला परिवार द्वारा भब्य स्वागत इन विषयों पर हुई चर्चा जानें पढ़े पूरी ख़बर

मल्हार//शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में विगत दिनों रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री प्रहलाद रजक का आगमन हुआ। शाला परिवार एवं बच्चों के द्वारा उनका अभिनंदन स्वागत किया गया। शाला विकास समिति के पदाधिकारीयों ने भी स्वागत किया प्राचार्य काशीराम रजक एवं शाला विकास समिति के सदस्यों ने प्रहलाद रजक से हायर सेकेंडरी भवन निर्माण की नितांत आवश्यकता की मांग की। प्रहलाद रजक ने कहा कि क्षेत्र के सबसे प्राचीन विद्यालय में शाला भवन की निर्माण आवश्यक है। ग्राम बुढ़ीखार सरपंच, शाला विकास समिति के सदस्यों लगन, विकास के लिए तत्परता की प्रसंशा की। शिक्षा मंत्री से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हायर सेकेंडरी भवन के संबंध में अध्यक्ष ने दूरभाष से बात कर हायर सेकेंडरी स्कूल की नितांत आवश्यकता पर शिक्षा मंत्री को अवगत कराया। शिक्षा मंत्री के द्वारा नए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हायर सेकेंडरी भवन निर्माण कराए जाने की बात कही।तत्पश्चात प्रहलाद रजक ग्राम बुढ़ीखार के ईष्ट देव परघनिया बाबा के दर्शन के लिए निकले। वहां मंदिर समिति के सदस्यों एवं ग्राम पंचायत के सरपंच पंचों के द्वारा उनका अभिनंदन स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच डॉक्टर दीपक लहरे,शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामकुमार साहू,सदस्य दीपक गुप्ता,भरत थवाईत, अनिल सिंह,बीरबल थवाईत सभी पंच एवं शाला विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

