छत्तीसगढ़

Chhattisgarh ACB Action : ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर सरपंच गिरफ्तार, एक लाख रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप…..

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एसीबी की टीम ने 1 लाख रुपये लेते रिश्वतखोर सरपंच को गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच को प्रार्थी से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप कर पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सूरज राम रात्रे निवासी महासमुंद ने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि उनकी पत्नी के आधिपत्य में ग्राम बेमचा के इंद्रा कॉलोनी में स्थित आबादी भूमि/मकान पर पूर्व सरपंच द्वारा निर्माण के लिए एनओसी जारी की गई थी, लेकिन वर्तमान सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर ने उक्त अनुमति को निरस्त कर दिया और पुनः निर्माण की अनुमति देने के एवज में 4 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी।

ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच के दौरान आरोपी ने मोलभाव कर रिश्वत की रकम 3.80 लाख रुपए तय की और इसमें से 50 हजार रुपए एडवांस के रूप में पहले ही ले चुका था। ACB की टीम ने योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को प्रार्थी से रिश्वत की अगली किश्त 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button