छत्तीसगढ़

Chhattisgarh cold wave : छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर जारी, राजधानी समेत कई जिलों में छाया कोहरा, जानें मौसम का अपडेट….

रायपुर। इन दिनों छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत राज्य के कई इलाकों में हड्डियां कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। अगले चार दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा, बल्कि तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

प्रदेश के सरगुजा संभाग में शीतलहर का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। यहां सुबह और रात के समय ठंड काफी तेज हो गई है। कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी कम हो रही है, जिससे सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने सरगुजा क्षेत्र में आने वाले दिनों में भी शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार कड़ाके की ठंड का असर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ज्यादा है। बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान काफी नीचे चला गया है। कोहरे की वजह से सुबह के समय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी रायपुर में भी शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल रहा है। यहां शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ठंड को देखते हुए नगर निगम ने राहत के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। रायपुर के मेयर ने नगर निगम क्षेत्र में 12 से अधिक स्थानों पर रातभर अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि जरूरतमंदों और खुले में रहने वाले लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button