छत्तीसगढ़ प्रदेश रसोईया विकास महासंघ का 3दिवसीय धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन।


((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर सरगुजा)):–
छत्तीसगढ़ प्रदेश रसोईया विकास महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चिंतामणि दास के नेतृत्व में लखनपुर तहसील कार्यालय के पास अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन का समापन 18 मार्च दिन बुधवार की शाम लगभग 5:30 बजे हुआ छत्तीसगढ़ प्रदेश रसोईया विकास महासंघ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम लखनपुर तहसीलदार अंकिता पटेल को ज्ञापन सोपा है ज्ञापन में उल्लेखनीय है कि समस्त रसोईया कर्मचारी मध्यान भोजन योजना अंतर्गत कार्यरत है। अत्यंत कम मानदेय और कठिन परिस्थितियों में अपना कार्य कर रहे हैं वर्तमान में आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है,जिसे जीवन यापन करना कठिन हो गया है। ज्ञापन में प्रमुख मांगे रसोइयों का मानदेय कम से कम ₹10000 प्रतिमाह, नियमित एवं समय पर भुगतान सुनिश्चित किए जाने, रसोइयों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा , सामाजिक सुरक्षा पेंशन की सुविधा, कार्य के दौरान सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में सरगुजा जिले के रसोईया संघ के लोग मौजूद रहे।
