छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट,जानें कहां कैसा रहेगा मौसम….

डेस्क : छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अगर आप अगले कुछ दिनों में यात्रा या किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलने की सोच रहे हैं, तो मौसम का हाल जरूर जान लें। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, जशपुर, सरगुजा और आसपास के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब अवदाब (Depression) में बदल गया है। यही सिस्टम धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है और इसका असर सीधे छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। इस वजह से प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है और अगले चार दिनों तक मानसून सक्रिय बने रहने की संभावना है।

26 और 27 जुलाई को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

मौसम विभाग का कहना है कि 26 और 27 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव, बिजली गिरने और तेज बारिश की स्थिति बन सकती है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button