अन्य ख़बरें

छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ मस्तूरी विधानसभा के अध्यक्ष बनें विनोद बघेल इनकों बनाया गया उपाध्यक्ष संगठन में इनकों मिली जगह प्रदेश लेवल के इन पत्रकारों की उपस्थिति में हुआ बैठक संपन्न पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//दिनांक 21 मई 2025 दिन बुधवार को मस्तूरी में छत्तीसगढ़ सदभाव पत्रकार संघ मस्तूरी विधानसभा इकाई की बैठक हुई बैठक में प्रमुख रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष द्वेव चंद्रा उपस्थित रहे बैठक में मस्तूरी इकाई का गठन किया गया इससे पूर्व उपस्थित पत्रकार साथियों को संगठन की उद्देश्य की जानकारी दी गई प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश में पत्रकारों के हित में बहुत सारे नए संगठन कार्य कर रहे हैं सभी संगठन अच्छे होते हैं परंतु संगठन में स्वार्थी तत्वों के द्वारा नेतृत्व किए जानें पर संगठन अपने उद्देश्य से भटक जाता है उन्होंने आगे कहा कि इस संगठन में रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे संस्थापक संरक्षक हैं जिनके मार्गदर्शन में संगठन पत्रकारों के हित में बेहतर कार्य करने प्रयासरत है कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा नें अपने उद्बोधन में पत्रकारों को ईमानदार रहकर पत्रकारों के हित में कार्य करने की बात कही वही प्रकाश चंद्र अग्रवाल तथा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष द्वेव ध्रुव चंद्रा ने पत्रकारों से कहा छत्तीसगढ़ पत्रकार सदभाव पत्रकार संघ महज डेढ़ वर्ष पूर्व ही पंजीकृत हुआ है यह संगठन पत्रकारों के हित मैं बेहतर कार्य करेगा किसी भी पत्रकार साथी के ऊपर संकट की घड़ी में सभी साथी एकजुट होकर साथ देंगे तो पत्रकारों को हुए हर क्षेत्र में जीत मिलेगी और हम किसी अन्य का शिकार होने से बचेंगे उपस्थित पत्रकारों में पत्रकार हित में कार्य करने संकल्प लिया गया तथा विधिवत सदस्यता फॉर्म भरवा सदस्यता लेते हुए मस्तूरी इकाई का गठन किया गया जिसमें निम्न पदाधिकारी बनाए गए हैं

ये होंगे मस्तूरी इकाई के सूत्रधार

अध्यक्ष विनोद बघेल
उपाध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर
सचिव आकाश राय
कोषाध्यक्ष सुधीर सुमन
सह सचिव शिवचरण भास्कर

सदस्य

मना राम यादव, दुर्गेश चंद्राकर, रविंद्र टंडन, प्रभात अवस्थी, सौमित्र शुक्ला

संरक्षक

प्रमोद भारत अवस्थी

जिला पंचायत सदस्य हुए शामिल

मस्तूरी क्षेत्र के जाने-माने लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य युवा नेता दामोदर कांत नें छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार कल्याण संघ के मीटिंग में शामिल होकर नई कार्यकारिणी की गठन पर बधाई भी दिया साथ-साथ सभी पदाधिकारी व सदस्यों को शुभकामनाएं भी दी

Related Articles

Back to top button