CG – जल्द होनें जा रहा छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ इकाई मस्तूरी का शपथ ग्रहण तैयारियों में जुटे पदाधिकारी पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के गठन के बाद मस्तूरी इकाई के पदाधिकारी और सदस्यों का जल्द ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है जो मस्तूरी ब्लाक अध्यक्ष विनोद बघेल के नेतृत्व में संपन्न होगा जिसकी तैयारी में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश से जिला और ब्लॉक के सभी पदाधिकारी जुटे हैँ आपको बताते चले की लगभग एक महीना पहले छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ मस्तूरी इकाई का गठन हुआ था जिसमें विनोद बघेल को अध्यक्ष और सूरज सिंह ठाकुर को मस्तूरी इकाई का उपाध्यक्ष बनाया गया था जिनका अब शपथ ग्रहण कार्यक्रम आगामी दिनों में होनें जा रहा हैँ मालूम हो कि इदगाह चौक स्थित स्व.डी पी चौबे स्मृति प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन बिलासपुर में 22 जून कों अध्यक्ष देवदत्त तिवारी,प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा,ध्रुव चंद्रा, मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव,प्रदेश सचिव भूपेन्द्र पांडे, प्रदेश सचिव उमाशंकर साहू ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल श्रीवास, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह चावला, तथा मस्तुरी इकाई से ब्लाक अध्यक्ष विनोद बघेल,उपाध्यक्ष सूरज सिंह, सह सचिव शिव चरण भास्कर ,आकाश सिंह एवं प्रदेश के मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा की उपस्थिति में ये निर्णय लिया गया हैँ।