Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध तबला वादक और पद्मविभूषण से सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया…

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध तबला वादक और पद्मविभूषण से सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया। उस्ताद जाकिर हुसैन भारतीय शास्त्रीय संगीत के अग्रणी कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से भारत के संगीत कला जगत को समृद्ध किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि उस्ताद जाकिर हुसैन ने तबला वादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और भारतीय संगीत को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित किया। उन्होंने कहा कि पद्मविभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन ने तबला वादन को नई ऊंचाइयां प्रदान करने के साथ भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। संगीत के प्रति उनकी अनूठी साधना सदैव हमारे हृदय में बसी रहेगी।

Related Articles

Back to top button