मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर किया नमन….

On: December 5, 2025 8:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 6 दिसंबर को पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहब एक बहुआयामी प्रतिभा, विलक्षण बुद्धिमत्ता और अडिग संकल्प के धनी महानायक थे, जिन्होंने भारत की लोकतांत्रिक संरचना को नवीन दिशा दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी होने के साथ ही सामाजिक न्याय, समानता, मानवाधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रखर प्रवक्ता भी थे। उन्होंने जीवनभर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, छुआछूत एवं भेदभाव के उन्मूलन, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अथक संघर्ष किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबासाहब का विचार, उनका चिंतन और उनकी दूरदृष्टि आज भी राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया में मार्गदर्शक प्रकाश की तरह हमें प्रेरित करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि वे बाबा साहब के आदर्शों और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए एक संवेदनशील, समतामूलक, प्रगतिशील और न्याय-सम्मत समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CG Naxal Encounter: बीजापुर-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बड़ी सफलता- मुठभेड़ में नेशनल पार्क एरिया चीफ दिलीप वेंडजा समेत 4 नक्सली ढेर…..

CG- माघ पूर्णिमा पर शुरू होगा सिरपुर महोत्सव, 1 से 3 फरवरी तक बॉलीवुड और छालीवुड कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों से सजेगा मंच….

CG Crime News: बर्थडे बॉय की हत्या का खुलासा: दोस्त ने ही कार से रौंदकर उतारा मौत के घाट, चौंकाने वाली वजह आई सामने….

राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में की विस्तृत समीक्षा बैठक….

CG Accident- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, 3 की मौत, कांच तोड़कर निकाले गए चार युवक….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का किया निरीक्षण….