मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG कैबिनेट विस्तार जल्द : राज्यपाल से मिले CM साय,नए मंत्रियों के नामों को लेकर सुगबुगाहट हुई तेज…..

On: August 16, 2025 8:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट के विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बिच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक राजभवन पहुंच गए। राजभवन में उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद चर्चा और तेज हो गई है कि साय कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात कर शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम दे दिए हैं।

बता दें कि आज ही सुबह सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि इंतजार करिए, जल्द ही विस्तार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले भी हो भी सकता है।

तीन मंत्री लेंगे शपथ

विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में इस समय 10 मंत्री हैं। दो मंत्री का पद और खाली है। अगर हरियाणा मॉडल की बात करें तो वहां 90 विधायक में 13 मंत्री हैं। इस दृष्टि से छत्तीसगढ़ में भी तीन और मंत्री हो सकते हैं। ये तीन मंत्री कौन होंगे, इस पर अभी संशय की स्थिति है। वैसे अमर अग्रवाल, गजेंद्र यादव ,गुरु ख़ुशवंत साहेब ,राजेश अग्रवाल और पुरंदर मिश्रा का नाम पहले अटकलों में रहा है। मगर शपथ लेने के समय किसका नाम सामने आता है और किनका नाम कटेगा, यह राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले ही पता चल पाएगा। आजकल शपथ से कुछ घंटे पहले या कल शपथ है तो जल्द नामों का खुलासा किया जा सकता है।

“अनुमान है कि एक मंत्री सामान्य वर्ग से, दूसरा अनुसूचित जनजाति से और तीसरा पिछड़ा वर्ग से चुना जा सकता है। इसके साथ ही बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें