Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
अन्य ख़बरें

कुकरैल में नवनिर्मित तहसील भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

 

धमतरी, धमतरी…जिले के कुकरैल में नव निर्मित तहसील कार्यालय भवन का आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तहसील से लाभान्वित होने वाले गांवों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली तथा नागरिकों को बेहतर और सुगम राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने भवन में शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए विशेष रूप से विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर भवन को जल्द से जल्द हैंडओवर किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को तहसील कार्यालय की सुविधाएं शीघ्र मिल सकें।

उन्होंने कहा कि नवीन तहसील कार्यालय शुरू होने से ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूरस्थ स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा और समय व संसाधनों की बचत होगी।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग श्री राठौर, एसडीएम नगरी श्री मनोज मरकाम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विमल साहू, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती जगरानी एक्का सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button