वनांचल ग्राम खारा में विकास और आस्था का संगम — सांसद संतोष पांडेय ने सांस्कृतिक मंच सह कक्ष का किया लोकार्पण, रामचरित मानस महायज्ञ में हुए शामिल।

कवर्धा/संतोष पांडेय ने वनांचल ग्राम खारा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए सांसद निधि से निर्मित सांस्कृतिक मंच सह कक्ष का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान सांसद संतोष पांडेय ग्राम में आयोजित श्री रामचरित मानस महायज्ञ में भी शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ कुंड की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की तथा कथा का श्रवण किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्र में इस प्रकार का विशाल धार्मिक आयोजन अत्यंत सराहनीय है। ऐसे आयोजन क्षेत्र के वातावरण को शुद्ध एवं सकारात्मक बनाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा रामलला दर्शन एवं तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से लाखों श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जा रहे हैं, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है।
सांसद ने आयोजन की सफलता के लिए समिति एवं ग्रामवासियों को बधाई दी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गजानंद यादव, जिला पंचायत सभापति राजकुमार मेरावी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपूरचंद ठाकरे, मंगलू राम पोर्ते, महामंत्री द्वय बारेलाल धुर्वे एवं भरत पटेल सहित सुकलाल मेरावी, मनीराम यादव, छत्तर भगत, नरबद साहू, देवदास मानिकपुरी, सालिक राम पटले, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



