छत्तीसगढ़

CG – पूर्व विधायक चंदन कश्यप के संरक्षण में किया गया सार्वजनिक स्थलों का कांग्रेसियों द्वारा अवैध कब्जा – निर्देश दीवान

पूर्व विधायक चंदन कश्यप के संरक्षण में किया गया सार्वजनिक स्थलों का कांग्रेसियों द्वारा अवैध कब्जा – निर्देश दीवान

मुण्डागांव, सिवनी सहित कई गांवों में सार्वजनिक स्थलों व वनभूमि, राजस्व स्थानों को किया अतिक्रमण

भानपुरी। नारायणपुर विधानसभा के पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने अपने कार्यकाल में पद का दुरुपयोग करते हुए भानपुरी क्षेत्र के मुण्डागांव,सिवनी सहित कई गांवों में राजस्व भूमि व वनों को अतिक्रमण कर अपने चहेतों कांग्रेसीयो को संरक्षण प्रदान किया और अवैध कब्जा किया गया है।

जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस के तत्कालीन सरकार व पूर्व विधायक चंदन कश्यप पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा क्षेत्र में पूर्ववर्ती सरकार के संरक्षण में किये गए अवैध कब्जाधारीयो को चिन्हाकित कर कानूनी रूप से अतिक्रमण हटाने का कार्य भाजपा सरकार में द्वारा जाएगा।

दिवान ने आगे कहा क्षेत्रीय प्रवास के दोरान ग्रामीणों द्वारा लगातार विभिन्न गांवों में अवैध कब्जा व वन भूमि के अतिक्रमण की शिकायत मिल रही है जिसकी जांच हेतु प्रशासन को भेजी गई है आगे विधिसम्मत कार्यवाही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button