CG – मस्तूरी के इस गाँव में सरपंच पति पऱ जानलेवा हमला एफ आई आर गाली देने से मना करने पर बढ़ा विवाद तीन घायल पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//सरशेनी में पुरानी बात को लेकर हुए विवाद में गाली देने से मना करने पर पड़ोसी परिवार ने लाठी से हमला कर दिया। घटना में सरपंच पति सहित तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मल्हार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सरसेनी निवासी राजकुमार ड्राइविंग का काम करता है। 9 नवंबर की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच वह अपने चाचा नारायण सोल्डे, जो गांव के सरपंच पति हैं, के घर खाना खाने पहुंचा था। रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद वह हाथ-मुंह धोकर खड़ा था। इसी दौरान चाचा के पड़ोस में रहने वाले ललित सोल्डे और उनके घर के लोग पुरानी बात को लेकर नारायण सोल्डे के साथ गाली-गलौज करने लगे।
यह देखकर राजकुमार ने ललित सोल्डे के पास जाकर गाली देने से मना किया। इस पर ललित सोल्डे और उसके साथ मौजूद लोगों ने कहा कि वह उन्हें रोकने वाला कौन होता है। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी से उसके सिर पर हमला कर दिया।
राजकुमार के साथ मारपीट होते देख चाचा रामायण सोल्डे बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी लाठियों से हमला कर दिया। इसके बाद नारायण सोल्डे गंभीर रुप से घायल हो गए जिनका उपचार जारी है।
घटना में राजकुमार और रामायण सोल्डे के सिर में चोटें आईं,वही तीसरा ब्यक्ति भी घायल हुआ है पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 109, 296, 115(2), 351(3), (5) BNS के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
आरोपियों में ललित सोल्डे, आर्यन सोल्डे और तीतरी बाई सोल्डे के नाम सामने आए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।




