CG – झोलाछाप का खौफनाक इलाज : मरीज के प्राइवेट पार्ट में एक साथ लगाए 9 इंजेक्शन, पेट फूलने के बाद निकलने लगा खून, फिर हुई दर्दनाक मौत…..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद ज़िले से एक झोलाछाप डॉक्टर का ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे सुन आप चौंक जायेंगे। यहाँ एक झोलाछाप डॉक्टर की करतूत से एक मरीज की मौत हो गयी। झोलाछाप डॉक्टर मरीज के प्राइवेट पार्ट पर एक साथ 9 इंजेक्शन लगा दिए। जिससे उसकी जान चली गयी।
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक़, पूरा मामला बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र स्थित कांदुल गांव का है। मृतक की पहचान सुभाष कुमार जनबंधु (40) के रूप में हुई है। सुभाष कुमार जनबंधु मोहला मानपुर अम्बागढ़ चैकी के रहने वाले थे। मृतक बवासीर से पीड़ित था। वह पिछले 14-15 साल से पाइल्स की बीमारी से जूझ रहा था।
मृतक सुभाष कुमार जनबंधु कांदुल में रहने वाले झोलाछाप डॉक्टर रेखराम साहू (54) से इलाज करवा रहा था। डॉक्टर रेखराम साहू के पास इलाज के लिए ले गया। डॉक्टर ने उससे इलाज के 8 हजार रुपए लिए। डॉक्टर रेखराम साहू ने सुभाष कुमार जनबंधु के प्राइवेट पार्ट में एक ही दिन में एक साथ 9 इंजेक्शन लगा दिए।
9 इंजेक्शन लगाने के अगले दिन 9 मई को प्राइवेट पार्ट अचानक ज्यादा खून निकलने लगा और पेट फूलने की समस्या शुरू हो गई। परिजन ने डॉक्टर को कॉल किया लेकिन डॉक्टर ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल ले गए। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण 11 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।