नगरीबेलरगांव

ग्रामीण साहू समाज बेलरगांव द्वारा 20 सितंबर को होगा “साइबर जागृति अभियान”पुलिस साइबर एक्सपर्ट बताएंगे ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके

Chhattisgarh धमतरी जिले के बेलरगांव में ग्रामीण साहू समाज द्वारा “साइबर जागृति अभियान कार्यक्रम”का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों और व्यापारियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी देना है।

बेलरगांव स्थित साहू सदन में रविवार, 20 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे साइबर जागृति अभियान कार्यक्रम आयोजित होगा।

कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, कर्मचारी प्रकोष्ठ और व्यापारी प्रकोष्ठ से जुड़े लोगों की सहभागिता रहेगी।

इस दौरान पुलिस विभाग के साइबर एक्सपर्ट द्वारा साइबर अपराधों से बचने, ऑनलाइन फ्रॉड की पहचान करने, संदिग्ध लिंक और कॉल से सावधान रहने तथा डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित रखने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

आयोजकों ने ग्रामीणों और समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने की अपील की है।

बदलते डिजिटल दौर में साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। बेलरगांव में आयोजित यह अभियान लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक पहल है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button