छत्तीसगढ़

CG – तालाब में मिली युवक की लाश, हत्या या फिर…. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा राज, जांच में जुटी पुलिस……

बालोद। जिले के गुण्डरदेही से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शीतला तालाब में दो दिनों से लापता 35 वर्षीय युवक संतोष पटेल का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, संतोष पटेल पिछले दो दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। स्थानीय लोगों ने गुण्डरदेही नगर के शीतला तालाब में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही गुण्डरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button