एक्ट्रेस की मौत: अभिनेत्री का रोड एक्सीडेंट में निधन,इन फिल्मों में किया था अभिनय,इंडस्ट्रीज में शोक की लहर….

मुंबई। टेलीविजन शो की जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस पवित्रा जयराम को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री का रविवार को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। आंध्र प्रदेश के मेहबूबा नगर के पास एक भीषण कार दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से उनके चाहने वालों को गहरा झटका लगा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pavithra Jayaram (@pavithrajayaram_chandar)

 

दरअसल, बताया जा रहा है कि इस घटना में पवित्रा की चचेरी बहन अपेक्षा, ड्राइवर श्रीकांत और अभिनेता चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे ने मनोरंजन इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है। किसी पोचिबा साई यादव नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने तीन घंटे पहले एक वीडियो उन्हें इंस्टाग्राम पर टैग किया। इस वीडियो में एक्सीडेंट के बाद की तस्वीरें देखने को मिल रही। पवित्रा का पार्थिव शरीर दिख रहा है। साथ ही घायल अपेक्षा और चंद्रकांत दिख रहे हैं। चंद्रकांत, पवित्रा का एक बड़ा पोस्टर देखकर इमोशनल होते हुए नजर आते हैं। यूजर ने लिखा,”पावि अक्का (दीदी) प्लीज वापस आ जाओ, चंदू अन्ना आपके लिए रो रहे हैं। हम चंदू अन्ना को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

इन फिल्मों में किया थ काम:- एक्ट्रेस पवित्रा जयराम टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसमें ‘बुच्चीनायडू कनड्रिगा’ (तेलुगु), ‘मेलोब्बा मायावी’ (कन्नड़) और ‘मंजरी’ (कन्नड़) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

 

फिल्मों से पहले करती थीं ये काम:- अगर पवित्रा जयराम के संघर्षों की बात की जाए तो फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। उनका फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था, जिसकी वजह से पर्दे पर दिखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से वो ज्यादा पढ़ नहीं पाई थीं और छोटी-मोटी जॉब करके खर्च चलाती थीं। इसमें हाउस कीपर, सेल्स गर्ल और लाइब्रेरी असिस्टेंट जैसे काम शामिल हैं।

 

6sxrgo


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
24299b4d-0445-4138-9eb4-e0ca0a459cca
37ed1c36-deb4-4252-a4bf-7b1831b55a06
7009edd1-0e22-452f-991f-1fc6b498025f


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
08/Sep/2024

CM विष्णु देव साय डांस VIDEO: मुख्यमंत्री का अलग अंदाज, लोकधुन पर गजब थिरके, मांदर थामा, देखें वीडियो......

07/Sep/2024

CG ब्रेकिंग: यहां खुलेगा संगीत महाविद्यालय, CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा....

07/Sep/2024

CG - सदियों बाद अब रोशन होगा छत्तीसगढ़ का ये गांव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से चमक उठी पहाड़ी कोरवाओं की बस्ती.....

07/Sep/2024

CG- SI और आरक्षक निलंबित: यहां गंभीर लापरवाही, IG ने की सख्त कार्यवाही....

07/Sep/2024

CG - बहन के घर भाई ने की आत्महत्या : फांसी लगाकर दी जान, घर में नहीं था कोई, पेड़ से फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस.....