छत्तीसगढ़

CG – 2 की मौत : घर के बाड़ी में खेल रही थी बच्चियां, तभी अचानक आया काल, ऐसे मौत के आगोश में समाई दो मासूम…..

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से दुखद खबर सामने आई है, यहां ग्राम कनई में कुएं नुमा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मृत बच्चों के नाम अस्मिता दरवेश 6 साल पिता छात्रप्रकाश और प्रिंशी दरवेश 4 साल पिता चंद्रप्रकाश बताया जा रहा है। दोनों बच्चियां घर के बाड़ी में खेलते समय खुले कुएं में गिर गई। वहीं जब परिजनों ने बच्चों को नहीं देखा तो आस पास खोजबीन करते रहे, नहीं मिलने पर कुएं की तलाश की गई। तब जाकर दोनों कुएं में मिले। परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर लाया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया है। वहीं इस हृदय विदारक घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button