मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आईईडी ब्लास्ट में घायल पुलिस जवानों से अस्पताल में की मुलाकात….

On: December 5, 2025 10:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज रायपुर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने जिला बस्तर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आए घायल पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने घायल जवानों से घटना की जानकारी ली और दिवंगत हुए उनके साथी जवानों के लिए संवेदना व्यक्त की।

भैरमगढ़ क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस बल के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान आईडी विस्फोट में एएसआई श्री जनार्दन कोर्राम, आरक्षक श्री रमलू हेमला और आरक्षक श्री सोमदेव यादव घायल हुए थे, जिन्हें उपचार हेतु तत्काल रायपुर भेजा गया था। इस दौरान उन्होंने घायल जवानों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हौसला दिया।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल में मौजूद अधिकारियों और चिकित्सकों को जवानों के बेहतर उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि शासन और प्रशासन हर संभव मदद के लिए आपके साथ खड़ा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Teacher Eligibility Test: छत्तीसगढ़ में इस दिन आयोजित होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा: व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने जारी किए दिशा-निर्देश…..

CG- नशामुक्त अभियान की बड़ी कामयाबी: मिशन ग्राउंड के पास 12 लाख की नशीली कैप्सूल के साथ सौदागर गिरफ्तार….

CG Naxal Encounter: बीजापुर-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बड़ी सफलता- मुठभेड़ में नेशनल पार्क एरिया चीफ दिलीप वेंडजा समेत 4 नक्सली ढेर…..

CG- माघ पूर्णिमा पर शुरू होगा सिरपुर महोत्सव, 1 से 3 फरवरी तक बॉलीवुड और छालीवुड कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों से सजेगा मंच….

CG Crime News: बर्थडे बॉय की हत्या का खुलासा: दोस्त ने ही कार से रौंदकर उतारा मौत के घाट, चौंकाने वाली वजह आई सामने….

राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में की विस्तृत समीक्षा बैठक….