छत्तीसगढ़

भाजपा सरकार में हर गाँव तक विकास पहुँच रहा है : भावना बोहरा पंडरिया विधानसभा में 55 करोड़ से अधिक की सड़क स्वीकृति, विकास की नई रफ़्तार व जनविश्वास का प्रमाण : भावना बोहरा

पंडरिया/ छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद न केवल पंडरिया विधानसभा बल्कि पूरे प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं तथा युवाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 57.400 किलोमीटर लंबाई की 27 सड़कों के निर्माण हेतु ₹55 करोड़ 23 लाख 97 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

इस उपलब्धि के लिए विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडेय का आभार व्यक्त किया है।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि धरातल पर विकास को सुनिश्चित कर रही है। सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की रीढ़ होती है। इन सड़कों के निर्माण से किसानों को फसलों के परिवहन में सुविधा मिलेगी, ग्रामीण बाज़ार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच सुलभ होगी तथा रोज़गार, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की “डबल इंजन” भाजपा सरकार गाँव-गाँव तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हर घर तक पक्की सड़क पहुँचाना हमारा संकल्प है। पंडरिया विधानसभा में इससे पहले भी ₹400 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना कार्य स्वीकृत होकर प्रगति पर हैं। यह स्वीकृति पंडरिया क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगी और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी।

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत 27 सड़कें
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निम्न मार्गों का निर्माण किया जाएगा

1. ग्राम देवसरा से पंडरीपथरा
2. सोमनापुर से मोतेसरा
3. भटरुसे से पथर्री कंझेटी
4. बोहिल से झूमर
5. भेलकी मुख्य मार्ग से चुलटोला/वाह्य बदनाटोला
6. बांगर मुख्य मार्ग से कोटनापानी
7. बांगर से धारटोला
8. देवानपटपर से चिकलापानी
9. बिरहुलडीह से करालु
10. महिडबरा से नवापारा
11. बांगर से आरुगटोला
12. दमगढ़ मुख्य मार्ग से लुढुटोला होते हुए चारभाठा
13. दमगढ़ से महुआपानी
14. बोहिल से फिफलीपानी
15. केसरमड़ा से गंडसरई
16. भैंसाडबरी से बंदराटोला
17. भेदरागढ़ से भेदरागढ़ बैगापारा
18. डालामोहा से पिपराकछार
19. जखना से धोबे
20. दमगढ़ से लुढुटोला
21. बदना मार्ग से कारीढाप
22. बिरहुलडीह से लिफडी
23. अमनिया बारटोला रोड से ढुलढुली–डोकरीगठिया
24. छिंदीडीह से टिकराटोला
25. कांदावानी से डेंगुरजाम–अमनिया
26. पैलपार से गोरखपुरखुर्द
27. पेंड्रा से पावले

इन सड़कों के निर्माण से कुल 57.400 किमी सड़क नेटवर्क विकसित होगा जिसकी कुल लागत ₹55.23 करोड़ है।

Related Articles

Back to top button