छत्तीसगढ़

जय बजरंग सेना के ब्लॉक अध्यक्ष बने दीनानाथ यादव।


उदयपुर सरगुजा जिले के प्रखंड उदयपुर में जय बजरंग सेना संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष का कमान दीनानाथ यादव को सौंपा गया है।
राम राष्ट्र की कल्पना के साथ संगठन जय बजरंग सेना दल संगठन की नीतियों के आधार पर राष्ट्र रक्षा हेतु सिद्धांतों को जनता को अवगत कराने के लिए रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित कराने व भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने लोगों को प्रशस्त करने के लिए और जय बजरंग सेना संगठन को बजबूती प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्य करने हिन्दुओं को संगठित कर प्रदेश व राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने के लिए दीनानाथ यादव को यह पद प्रदान किया गया है।
अध्यक्ष पद मिलने पर दीनानाथ यादव ने अपने संगठन को बजबूती प्रदान करने हेतु हर संभव प्रयास करने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button