धमतरी में सिकल सेल रोग पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित,
पहचान, जांच एवं प्रभावी प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

धमतरी में सिकल सेल रोग पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित,
पहचान, जांच एवं प्रभावी प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

धमतरी, राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सिकल सेल रोग की पहचान, स्क्रीनिंग, जांच एवं प्रभावी प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला धमतरी में 08 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में यूनिसेफ (UNICEF), छत्तीसगढ़ के हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. गजेंद्र सिंह एवं उनकी टीम द्वारा सिकल सेल रोग से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रीतम एवं डॉ. स्वाति भी उपस्थित रहे।
जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यशाला में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) डॉ. प्रिया कंवर, आरएमएनसीएचए कंसल्टेंट डॉ. हेमेश्वर जोशी एवं एनसीडी कंसल्टेंट डॉ. श्रीकांत सहित विभिन्न विकासखंडों के चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सहभागिता की।
कार्यशाला के दौरान सिकल सेल रोग की स्क्रीनिंग एवं निदान, रोग प्रबंधन तथा सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनिसेफ की टीम द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों को रोग की समय पर पहचान, आवश्यक जांच एवं मरीजों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में तकनीकी जानकारी दी गई।
कार्यशाला में विभिन्न विकासखंडों से आए चिकित्सा अधिकारियों, बीपीएम, आरएमए, सीएचओ, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, आरएचओ एवं अन्य संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता का विकास करना तथा जिले में सिकल सेल रोग से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला धमतरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला के माध्यम से सिकल सेल रोग की समय पर पहचान, प्रभावी प्रबंधन, जनजागरूकता एवं राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।



