अन्य ख़बरें

जनपद उपाध्यक्ष ने 7 आंगनवाड़ी केंद्रों के 60 बच्चों को कराया बाल भोजI


(Nayabharat लखनपुर सितेश सिरदार)):–
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गणेशपुर के आंगनवाड़ी केंद्र में बुधवार को बाल भोज का आयोजन जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े के सौजन्य से किया गया।जिसमें पंचायत के सभी 7 आंगनबाड़ी केंद्रों से कार्यकर्ता और सहायिकाओं के साथ लगभग 60 बच्चों ने बाल भोज में शामिल हुए। साथ ही ग्राम के सरपंच उप सरपंच, पंच और काफी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे। जनपद उपाध्यक्ष द्वारा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि शासन से प्राप्त सभी सुविधाओं को शिशुवती गर्भवती माताओं और बच्चों को नियमित रूप से और जिम्मेदारी पूर्वक उपलब्ध कराए, क्यों कि आज हमारे नौनिहाल बच्चे सुपोषित और तंदुरुस्त रहेंगे तो भविष्य में अच्छे नागरिक बनेंगे।

Related Articles

Back to top button