अन्य ख़बरें

क्या स्विच नंबर हमें अपने लक्ष तक तेजी से पहुंचने में मदद करता है ? जानते है वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा से…

क्या स्विच नंबर हमें अपने लक्ष तक तेजी से पहुंचने में मदद करता है ? जानते है वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा से

डॉ सुमित्रा अग्रवाल
सेलिब्रिटी वास्तु शास्त्री
कोलकाता
यूट्यूब वास्तुसुमित्रा

कोलकाता। स्विच नंबर्स (जिन्हें ग्राबोवोई नंबर्स भी कहा जाता है) एक प्रकार के ऊर्जा कोड होते हैं जो मन, शरीर और जीवन में विशिष्ट बदलाव लाने के उद्देश्य से उपयोग किए जाते हैं। इन्हें बार-बार दोहराया जाता है ताकि व्यक्ति की चेतना उस संख्या की ऊर्जा से जुड़ सके।

अब आइए विस्तार से समझते हैं कि स्विच नंबर्स में रीपीटेशन (दोहराव) का क्या महत्व होता है:

1. रीपीटेशन का एनर्जेटिक महत्व (ऊर्जा प्रभाव) :

किसी संख्या को बार-बार दोहराने से उसका व्हाईब्रेशनल फ्रीक्वेंसी बढ़ जाता है।

हमारा अवचेतन मन बार-बार दोहराई गई चीजों को जल्दी स्वीकार करता है।

बार-बार दोहराने से वह संख्या आपके और एनर्जी फील्ड में सक्रिय होने लगती है।

2.अवचेतन प्रोग्रामिंग :

मन की गहराई में बदलाव लाने के लिए रीपीटेशन आवश्यक है।

जैसे हम मंत्र या अफर्मेशन बार-बार दोहराते हैं, वैसे ही स्विच नंबर का बार-बार जप भी हमारे अवचेतन को प्रभावित करता है।

3. संख्या के पैटर्न का बल :

कुछ स्विच नंबर्स खुद में रीपीटेशन लिए होते हैं, जैसे: ५२० ७४१ ८ या ७७७ ८८८ ९९९

ऐसे पैटर्न्स के दोहराव से उनका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

रीपीटिंग डिजिट्स (जैसे १११ , २२२ , ५५५ ) विशेष रूप से किसी विशेष फ्रीक्वेंसी को जगाते हैं — जैसे ८८८ धन के लिए, ५५५ परिवर्तन के लिए।

4. संकल्प और श्रद्धा :

जितनी बार आप स्विच नंबर को दोहराते हैं, उतनी बार आप ब्रह्मांड को एक इरादा भेजते हैं।

रीपीटेशन एक तरह की आतंरिक सिगनल होती है कि आप सच में उस परिवर्तन को पाना चाहते हैं।

5. टाइमिंग और रीपीटेशन रूल्स :

कुछ लोग स्विच नंबर को ४५ बार, १०८ बार, या ३X३X३ की तरह (दिन में ३ बार, ३ बार बोलना, ३ दिन तक) दोहराते हैं।

यह पूरी तरह आपकी मानसिक स्थिति और विश्वास प्रणाली पर निर्भर करता है।

उदाहरण :

पैसो के लिए स्विच नंबर : ५२० ७४१ ८
इसे आप दिन में २८ बार बोल सकते हैं, या १०८ बार लिख सकते हैं। अगर आप इसे लगातार ७ दिन तक दोहराते हैं, तो आपका अवचेतन इसे स्वीकार करना शुरू करता है।

ये महत्वपूर्ण बात है स्विच नंबर्स में रीपीटेशन का महत्तव है। ये भी सच है की स्विच नंबर में रीपीटेशन सिर्फ एक तकनीक नहीं, बल्कि एक एनर्जेटिक एलाइनमेंट है। ये संख्या और मन के बीच एक पुल बनाता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को तेजी से प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button