छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन को मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार।

कवर्धा/रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडेय ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से सौजन्य मुलाकात कर प्रदेश में रेल विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान डोंगरगढ़ से कटघोरा तक बहुप्रतीक्षित नई रेल लाइन तथा बस्तर क्षेत्र में दो नई रेल लाइनों की आवश्यकता से केंद्रीय रेल मंत्री को अवगत कराया गया। इस पर केंद्रीय रेल मंत्री ने डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन सहित बस्तर क्षेत्र की दो नई रेल परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने की जानकारी दी।

राजनांदगांव सांसद Santosh Pandey लंबे समय से डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन की मांग को लोकसभा सहित विभिन्न मंचों पर प्रमुखता से उठाते रहे हैं। क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित इस मांग को पूरा कराने में उनके निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

नई रेल लाइन की स्वीकृति से राजनांदगांव, कबीरधाम, कोरबा सहित मध्य छत्तीसगढ़ के अनेक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है। इससे यात्री सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ-साथ व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास और बेहतर रेल संपर्क की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button