Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से अमरौड़ी को मिली 41.65 लाख रूपयों की सौगात…

रायपुर: उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से आज भोरमदेव क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरहठी के आश्रित ग्राम अमरौड़ी को मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के अंतर्गत 41.65 लाख रूपयों के विकास कार्यों की सौगात प्राप्त हुई है। इस अवसर पर जिला पंचायत श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के संग गांव में विधिवत पूजन-अर्चन एवं भूमिपूजन का कार्य किया।

इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना का उद्देश्य गांवों में आधुनिक एवं सुदृढ़ सड़क सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में कवर्धा विधानसभा में विकास कार्यों की गति तेज़ी से बढ़ी है और जनहित की योजनाएँ धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने बताया कि भोरमदेव क्षेत्र ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध है और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि यहां का प्रत्येक ग्राम विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। गौरव पथ निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और आर्थिक-सामाजिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा जिले में हर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सिंचाई के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहे हैं जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊँचा उठ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना से ग्रामीण अंचलों का कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्राम अमरौड़ी सहित आसपास के गांवों को अब पक्की सड़क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे गांव का संपर्क मार्ग बेहतर होगा।

इस दौरान श्री नीतेश अग्रवाल, श्री रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष श्री नंद श्रीवास, लोकचंद साहू, श्री मिलुराम, श्री राजेश साहू, श्री चेतन विश्वकर्मा, श्री अजय कौशिक, श्री रम्भहन साहू, श्री राजा कुंभकार, श्री खेला कुंभकार, सरपंच ग्राम पंचायत भरहठी श्री आजूराम, उपसरपंच श्री सत्तेलाल पटेल, श्री कुपलाल साहू, श्री वंता साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

’गौरव पथ केवल एक सड़क नहीं, बल्कि विकास की डगर है – ग्रामवासी ’

ग्रामवासियों ने बताया कि यह गौरव पथ केवल एक सड़क नहीं, बल्कि विकास की डगर है। इससे गाँव का समग्र रूप से कायाकल्प होगा। ग्रामीणों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण विकास कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button