Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पालिका पंडरिया को 2 करोड़ 80 लाख 98 हजार रु. की स्वीकृति — 55 विकास एवं अधोसंरचना कार्य होंगे साकार।

पंडरिया/पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पालिका पंडरिया में विकास और अधोसंरचना निर्माण को नई गति मिली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा ₹2 करोड़ 80 लाख 98 हजार की राशि 55 विकास कार्यों के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के रूप में प्रदान की गई है।
इन कार्यों में किड्स प्ले एरिया, जॉगिंग ट्रैक, पेयजल व्यवस्था, सीसी रोड, नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, स्ट्रीट और हाई मास्ट लाइट, विद्युत पोल स्थापना जैसे जनसुविधा विस्तार से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।
विधायक भावना बोहरा ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार जताते हुए नगरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन और विकास नीति का जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है।

विधायक बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। हमारे पंडरिया विधानसभा में वे कार्य जो पूर्ववर्ती सरकार में ठप्प पड़े थे,अब तीव्र गति से पूरे हो रहे हैं। जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और अधोसंरचना विकास हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और अधोसंरचना कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जबकि शहरी क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को गति देने हेतु सड़क, चौक-चौराहा निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर हैं।

भावना बोहरा ने बताया कि हाल ही में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री द्वारा एनएच-130A पंडरिया नगर अंतर्गत 4.55 किमी सड़क मरम्मत कार्य हेतु ₹20 करोड़ की स्वीकृति दी गई है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
इससे पूर्व भी नगर पालिका क्षेत्र में ₹1 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य, स्वच्छता वाहनों की खरीदी, हरिनाला पुल निर्माण, और पंडरिया बायपास निर्माण जैसे कार्य पूरे हो चुके हैं। साथ ही महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु निःशुल्क बस सेवा, 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण और बिसेसरा से पंडरिया तक 4 लेन सड़क परियोजना जैसी योजनाएँ भी क्षेत्र को नया आयाम देंगी।

निरंतर स्वीकृतियाँ,पारदर्शी क्रियान्वयन से पंडरिया नगर आने वाले दिनों में एक खूबसूरत शहर की ओर अग्रेषित हो रही है।
विकास एवं अधोसंरचना निर्माण के ये कार्य नगर की आर्थिक प्रगति और जनसुविधाओं के विस्तार में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।

Related Articles

Back to top button