ED Raid in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कई शहरों में ED की एक साथ एंट्री से मचा हड़कंप, सुबह से दस्तावेज खंगाल रही टीमें, केंद्रीय बल तैनात….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। ED की अलग-अलग टीमें राजधानी रायपुर के अलावा भिलाई और धमतरी में कई ठिकानों पर एक साथ पहुंचीं। सुबह से ही इन ठिकानों पर जांच और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय बलों की तैनाती भी की गई है।
शुक्रवार सुबह तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान अधिकारी संबंधित परिसरों में दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। तीन शहरों में एक साथ हुई इस कार्रवाई से संबंधित इलाकों में हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, ED की अलग-अलग टीमें स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ शुक्रवार सुबह संबंधित ठिकानों पर पहुंचीं। इसके बाद अधिकारियों ने तलाशी और जांच की कार्रवाई शुरू की। पुलिस भर्ती देखें
टीमें मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही हैं। इसके साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों, बैंक खातों और डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल भी की जा रही है। फिलहाल कार्रवाई से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी सामने नहीं आई है।
किस मामले में हो रही कार्रवाई, अभी खुलासा नहीं
इस छापेमारी को लेकर अभी सबसे बड़ा सवाल यह है कि ED की टीमें किस मामले या कथित वित्तीय अनियमितता की जांच के सिलसिले में पहुंची हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रायपुर, भिलाई और धमतरी में किन कारोबारियों, व्यक्तियों या प्रतिष्ठानों के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। जांच एजेंसी की ओर से भी कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



