छत्तीसगढ़

ED Raids Chhattisgarh: ईडी की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में 3 से 4 जगहों पर ED की दबिश, अनवर ढेबर के घर भी पहुंची टीम, मचा हड़कंप…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। ED की अलग-अलग टीमें शहर के 3 से 4 ठिकानों पर जांच के लिए पहुंची हैं। इस कार्रवाई के दौरान चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर के आवास पर भी दबिश दी गई है। फिलहाल ED की टीमें विभिन्न ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हैं।

सुबह से ही ED के अधिकारियों की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही हैं। इसी कड़ी में शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के घर भी छापेमारी की गई है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। फिलहाल ED की इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच आगे बढ़ने के साथ ही कार्रवाई से जुड़े और तथ्य सामने आने की संभावना है।

गौरतलब है कि हाल ही में ED ने रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला और दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी में भी छापेमारी की थी। रायपुर में कारोबारी नितिन डागा के घर दो गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने कई डॉक्यूमेंट्स की जांच की। वहीं दुर्ग में ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े गुलशन बघेल के आवास पर ED की टीम पहुंची थी। अधिकारियों की करीब 10 सदस्यीय टीम सुबह 6 बजे ऋषभ ग्रीन सिटी के E-701 स्थित उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच की थी।

Related Articles

Back to top button