अन्य ख़बरें

लखनपुर क्षेत्र में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार। देश में अमन चैन के लिए मांगी दुआ।


((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर सरगुजा)):–
लखनपुर क्षेत्र में ईद का त्यौहार बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार की सुबह 9:00 बजे मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पहुंचे लखनपुर जमा मस्जिद के इमाम खालीदुल कादरी के द्वारा ईद की नमाज अदा कराई और देश में अमन चैन हेतु दुआ मांगी गई।पवित्र महीना रमजान के आखरी रोजे के दिन 20 मार्च दिन शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे लखनपुर जामा मस्जिद में इफ्तार का इंतजाम किया गया था इसी इफ्तार में बड़ी संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए। अंजुमन गौसिया कमेटी की लखनपुर के द्वारा ईद की नमाज को लेकर ईदगाह में व्यापक इंतजाम किए गए थे वही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल भी मौजूद रहा। मुस्लिम समुदाय के लोग नई पोशाक पहनकर 21 मार्च शनिवार समय 9 ईद उल फितर की नमाज अदा कर सलातो सलाम के बाद देश में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गई तथा मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। दिन भर समाज के लोग वह एक दूसरे के घरों में जाकर सिरनी के रूप में सेवई मिठाई खाकर एक दूसरे को बधाई दी गई। ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग जूनाडीह स्थित जामाशाह रहमतुल्लाह अलैह के दरगाह ओर पूर्वजों के कब्रिस्तान में जाकर फातेहा पढ़ी।पवित्र माह रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज भी अदा की गई वहीं सैकड़ो की संख्या में बड़े बुजुर्ग व बच्चे उपस्थित रहे जहां मुख्य रूप से अंजुमन गोसिया कमेटी के सदर हाजी इदरीश खान, नायब सदर हाजी इमदाद खान, इबरार खान सेक्रेटरी नसरत अली,खजांची नूमान खान, पूर्व सदर हाजी कयामुद्दीन अंसारी शराफत अली, हाजी इशहाक खान ,शहाबुद्दीन खान ,मतीन अख्तर नूर मोहम्मद , इरशाद खान , शमीम खान ,महबूब हैदर ,साबिर अंसारी हाशिम खान ,जानिसार अख्तर, हिसामूदीन खान आसिफ नूर ,जौहर अली, वसीम खान , शमशेर सा, सदाकत हुसैन सभी मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button