Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल हुआ लगभग शून्य….

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य में शासन प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ जन-जन तक पहुँच रहा है। इस योजना से प्रेरित होकर रायगढ़ जिले के रियापारा निवासी श्री रविंद्र नाथ गोपाल ने अपने घर की छत पर सोलर सिस्टम स्थापित किया है। पहले उन्हें प्रतिमाह लगभग 3,000 रुपये तक बिजली बिल देना पड़ता था, परंतु अब उनका बिजली खर्च लगभग समाप्त हो गया है।

श्री गोपाल बताते हैं कि सोलर सिस्टम लगाना उनके जीवन का सर्वाेत्तम निर्णय रहा। अब उन्हें बिजली बिल की चिंता नहीं रहती और वे आत्मनिर्भरता का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूरज की रोशनी से अपनी बिजली बनाना गर्व की अनुभूति कराता है। इस योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है तथा शेष राशि पर बैंक 6 प्रतिशत ब्याज दर से ऋण उपलब्ध करा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button