छत्तीसगढ़
CG – आयकर स्लैब बढ़ने से कर्मचारी खुश : गजेंद्र
आयकर स्लैब बढ़ने से कर्मचारी खुश : गजेंद्र श्रीवास्तव
जगदलपुर। आज भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश करते हुए आयकर टैक्स की सीमा बढ़ते हुए 12 लाख तक की आय को आयकर से मुक्त रखा है। इससे मध्यम वर्गीय कर्मचारी ने खुशी जाहिर की है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री वह फेडरेशन के बस्तर संभाग अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव* ने कहा कि आयकर स्लैब बढ़ने से कर्मचारियों को बहुत राहत मिलेगी। पुराने स्लैब में जहां आयकर छूट की सीमा 5 लाख तक ही था। तथा 5 से 7 लाख में 5%, 7 से 10 लाख में 10% ,10 से 12 लाख में 15% तक कर्मचारियों को आयकर देना पड़ता था ।अब आयकर छूट की सीमा 12 लाख करने से कर्मचारी वर्ग खुश है।