Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – Dry Day पर भी नहीं थमा शराब का कारोबार, बार से चोरी-छिपे बेच रहे थे शराब, संचालक-गार्ड पकड़े गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुष्क दिवस के आदेश के बावजूद बार से चोरी-छिपे शराब बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बार से शराब निकालकर बाहर ग्राहकों को बेची जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बार संचालक और गार्ड को पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से शराब के साथ नगद रकम भी बरामद की है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शासन ने शुष्क दिवस घोषित किया था। इस दौरान पुलिस को रात साढ़े 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि गली नंबर 01, पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब निकालकर बाहर अवैध रूप से बेचा जा रहा है।

सूचना के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए बार संचालक पलाश मल्होत्रा, पिता संदीप मल्होत्रा, उम्र 26 वर्ष को पकड़ लिया, जिसके पास से एक बोतल अंग्रेजी शराब और नगद 2300 रूपए बरामद किया गया। शुष्क दिवस के दौरान अवैध रूप से शराब का विक्रय करते पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 223 बीएनएस एवं धारा 34(1)(ब) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। वही बार संचालक के साथ-साथ सुरक्षा गार्ड की भूमिका की भी जांच करते हुए उसके खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

प्लैटिनम बार द्वारा शासन के घोषित शुष्क दिवस के आदेश एवं आबकारी लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किए जाने के संबंध में आबकारी विभाग को पृथक से प्रतिवेदन भेजकर लाइसेंस निलंबन/निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button