CG – सेंट्रल जेल से कैदी फरार, कड़ी सुरक्षा के बीच जो तरीका अपनाया, देखकर अधिकारियों के भी मुंह रह गए खुले……

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आई है। सेंट्रल जेल से एक कैदी फरार होने की खबर से हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम फरार कैदी की तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि एक कैदी जेल की दीवार फांदकर भाग निकला। घटना की खबर जैसे ही जेल प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। सेन्ट्रल जेल के अंदर-बाहर व कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे होने के बाद भी एक कैदी दीवार फांदकर भाग निकला। इतनी बड़ी चूक कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। जाँच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, फरार कैदी की पहचान महेंद्र दीवान के रूप में की गई। आरोपी चोरी के मामले में जेल में बंद था। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने जेल के अंदर चादर और कंबल को जोड़कर रस्सी बनाया और फिर दीवार फांदकर भाग निकला।
आरोपी महेंद्र दीवान पूर्व में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में पदस्थ था। नौकरी के दौरान अपराधिक घटनाओं में नाम आने के बाद उसे सजा हुई थी। साथ ही आर्म्ड फोर्स से बर्खास्त भी कर दिया गया था।
फिलहाल अभी फरार कैदी के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस नाकेबंदी कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। बस्तर पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
इधर, बस्तर पुलिस फरार कैदी की धर-पकड़ के लिए जिले में नाकेबंदी कर फरार कैदी की खोजबीन की जा रही है। साथ ही जेल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाला जा रहा है। आरोपी के भागने के संभावित रास्तों पर पुलिस नाकेबंदी कर आने-जाने वाले लोगों पर नजर बनाए रखे हुई है।



