अन्य ख़बरें

अमरकंटक विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने कुँवरपुर LSC का किया भ्रमण; महिला समूहों की आर्थिक प्रगति को सराहा !


((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर)):–
दिनांक 18 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत कुँवरपुर स्थित आजीविका सेवा केंद्र (LSC) में ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे कार्यों का जायजा लेने हेतु अमरकंटक विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष रक्षा सिंह मैम, पीएचडी स्कॉलर शिवांगी शर्मा और संगम सर ने अपनी पूरी टीम के साथ एक दिवसीय सघन दौरा किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य स्व-सहायता समूह (SHG) की दीदियों के जीवन में आए आर्थिक परिवर्तनों का विश्लेषण करना था, जहाँ रक्षा सिंह मैम ने दीदियों से आत्मीय चर्चा करते हुए यह विस्तार से समझा कि समूह और विशेष रूप से ‘बिहान’ की MKSP-IFC परियोजना से जुड़ने के बाद उनके सामाजिक और वित्तीय स्तर में किस प्रकार के क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। विशेषज्ञों के इस दल ने कुँवरपुर यूनिट में संचालित चिक्स ब्रूडिंग केंद्र, आधुनिक पोल्ट्री फार्म, उन्नत सब्जी नर्सरी और सरगुजा छेरी बैंक की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया और ग्रामीण महिलाओं के तकनीकी कौशल व प्रबंधन की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम के दौरान आजीविका के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को रेखांकित करते हुए IFC एंकर शिवम पाण्डेय ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी कि किस प्रकार आजीविका सेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सेवाएं प्रदान कर उनकी आय के स्रोतों को सुदृढ़ किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विकास की इस कड़ी को मजबूती देने वाली IFC एंकर लखनपुर शिवम पाण्डेय, IFC SCRP कति, सुमित्रा, फूलकुमारी, ज्योति दीदी के साथ-साथ सफल महिला उद्यमी कविता दीदी, अनिता दीदी और पशु सखी गीता दीदी की सक्रिय उपस्थिति रही, जिन्होंने ग्रामीण आत्मनिर्भरता के इस जीवंत उदाहरण को विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button