अन्य ख़बरें

CG प्रेम विवाह से टूटा पिता का दिल… बेटी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ की शादी, पिता ने जिंदा बेटी का कराया पिंडदान…जगदलपुर में मामला चर्चा में..

जगदलपुर में पिता ने बेटी से संबंध विच्छेद का किया ऐलान, जीवित बेटी का कराया पिंडदान

Chhattisgarh जगदलपुर। बस्तर मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा क्षेत्र से एक भावुक और चर्चित मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी के प्रेम विवाह के बाद उससे सामाजिक रूप से संबंध खत्म करने का फैसला लिया और धार्मिक रीति-रिवाज के तहत जीवित बेटी का पिंडदान कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक, धरमपुरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद युवती ने अपना धर्म भी बदल लिया। बेटी के इस फैसले से परिवार नाराज बताया जा रहा है।

परिवार की सहमति के बिना किया प्रेम विवाह…

परिजनों के अनुसार, परिवार की ओर से युवती को समझाने की कई बार कोशिश की गई। बिरादरी के लोगों ने भी बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती अपने फैसले पर कायम रही,इसके बाद युवती के पिता सुजान दत्ता ने उससे सामाजिक रूप से संबंध विच्छेद करने का निर्णय लिया।

पंडित को बुलाकर कराया पिंडदान…

परिवार की ओर से बताया गया कि पिता ने पंडित को बुलाकर धार्मिक विधि-विधान के साथ अपनी जीवित बेटी का पिंडदान कराया। पिता का कहना है कि इस प्रक्रिया के बाद समाज में उनका बेटी से कोई संबंध नहीं रहेगा।

घटना के बाद धरमपुरा क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, युवती और उसके पति की ओर से इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

यह मामला प्रेम विवाह, पारिवारिक असहमति और सामाजिक संबंधों से जुड़े कई सवालों को सामने लाता है। फिलहाल घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा जारी है।

Related Articles

Back to top button