Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने महाअष्टमी पर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

रायपुर: शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के दक्षिण चक्रधर, अतरमुड़ा स्थित अम्बेडकर चौक में माँ दुर्गा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भव्य महाआरती में शामिल होकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को महाअष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने महाअष्टमी पर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने महाअष्टमी पर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शारदीय नवरात्रि का महाअष्टमी पर्व आदिशक्ति माँ दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना का विशेष अवसर है। माँ दुर्गा की आराधना हमें साहस, आत्मविश्वास, सकारात्मक ऊर्जा और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने प्रार्थना की कि माँ दुर्गा की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो।

श्री चौधरी ने कहा कि माँ दुर्गा के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो तथा जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा मिले। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय श्रद्धालुओं एवं पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button