अन्य ख़बरें

कटिदा राशन हेरा फेरी मामले में सरपंच पति सहित समूह अध्यक्ष उपाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज



((नयाभारत सरगुजा)):–
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान कटिंदा में राशन की 1572032 लाख रुपए के राशन का गबन किए जाने के मामले में खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह कंवर की रिपोर्ट पर सरपंच पति सहित गणेश स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के खिलाफ लखनपुर थाने में एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है। खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह कंवर 23 फरवरी 2026 को ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम कटिंदा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान की जांच करने पहुंचे। दुकान का संचालन गणेश स्वयं सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप की समूह के नाम पर दुकान का संचालन सरपंच पति कुदरत बहाल सिंह सहित अन्य के द्वारा राशन वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। खाद्य निरीक्षक ने जांच में पाया कि 380.53 क्विंटल चावल, 12.95 क्विंटल शक्कर 5.5 क्विंटल चना तथा 23.64 क्विंटल नमक जिसकी कीमत 15 लाख 72 हजार 32 रुपए का राशन वेरी-वेरी कर गबन कर लिया गया है। खाद्य निरीक्षक की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने सरपंच पति कुदरत बहाल समूह अध्यक्ष कविता सिंह उपाध्यक्ष दिलसाय के खिलाफ धारा 318 (4)316 3,5 व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इस मामले में आम आदमी पार्टी तथा ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Back to top button